सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने गुरुवार के दिन सांसद संवाद केंद्र में बैठकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.
इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित हुए और उन्होंने भूमि विवाद, सीमांकन, सड़क निर्माण, नाली निर्माण, पेयजल आपूर्ति जैसी कई स्थानीय समस्याएं सांसद के समक्ष रखीं जिन्हें उन्होंने गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर और पत्र लिखकर निर्देश देकर उनका समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
संवाद के दौरान नागरिकों ने खासकर सीमांकन एवं भूमि विवादों के मामलों से उन्हें अवगत कराया जिस पर सांसद ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मौके पर जाकर सर्वे करें और समस्या का समाधान करें। नाली निर्माण से संबंधित समस्याओं को लेकर उन्होंने नगर पालिका मकरोनिया के अधिकारियों को योजनाबद्द तरीके से कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
जनता की सेवा ही मेरी प्राथमिकता है
जन संवाद के दौरान सांसद वानखेड़े ने उपस्थित नागरिकों से कहा कि उनकी प्राथमिकता जनता की सेवा करना है और वे निरंतर इस दिशा में प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान करवाना उनका दायित्व है और वे इसके लिए हर स्तर पर प्रयास करती रहेंगी।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष हरिराम सिंह ठाकुर, उमेश सिंह केवलारी, निकेश गुप्ता, रवि सिंह ठाकुर, शालीन सिंह, राजकुमार वाथरे, विजय पटेल, दिनेश दक्ष, चंद्रभान कुर्मी, सचिन पटेल, राजकुमार तिवारी, वद्री कुर्मी, रेखा राजपूत, बालकिशन तिवारी, धमेन्द्र पटेल, मनोज ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहें।

