विश्व ध्यान दिवस पर विशेष राजयोग का अभ्यास

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विश्व ध्यान दिवस पर विशेष राजयोग का अभ्यास कराया गया। जिसमें राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी नीलम दीदी ने राजयोग का अभ्यास कराते हुए कहा कि शारीरिक एक्सरसाइज एवं आसन, प्राणायाम के द्वारा निश्चय रूप से शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है,लेकिन राजयोग जीवन में संपूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करता है वर्तमान समय प्रदूषित वायुमंडल एवं भागम- भाग जिंदगी में मनुष्य तनाव एवं अनेक मनोरोगों से ग्रस्त है इन सब मनोरोगों से निजात दिलाने मन को स्वस्थ और शक्तिशाली बनाने के लिए राजयोग मेडिटेशन एक कारगर उपाय है यह हमारी एक सकारात्मक जीवन शैली भी है। संपूर्ण स्वास्थ्य तन और मन दोनों से माना जाता है तन के स्वास्थ्य के लिए व्यायाम, प्राणायाम है और मन के स्वास्थ्य के लिए राजयोग मेडिटेशन,तो व्यायाम प्राणायाम के साथ-साथ राजयोग (मेडिटेशन) का अभ्यास ही संपूर्ण स्वस्थ प्रदान करने में सहयोगी है।

प्राचीन राजयोग सभी योगों का राजा है। राजयोग करने से हमारे जीवन में कार्य करने में कुशलता आती है एवं विचारों का शुद्धिकरण होता है।