प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राजयोगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के प्रशासक प्रभाग द्वारा मध्यप्रदेश में राज्य स्तरीय “स्वर्णिम प्रशासन मध्यप्रदेश जागृति अभियान” के तहत “मन प्रबंधन से उत्कृष्ट प्रशासन” विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन सागर नगर निगम कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय और डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर में किया गया.
इस अभियान की संयोजिका ब्रह्माकुमारी डॉ.रीना दीदी जी ने कहा, कि वर्तमान समय प्रशासन, प्रबंधन, कार्यपालन के कार्य में सभी को तनाव का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को अपने व्यक्तिगत जीवन और व्यावसायिक जीवन में सामंजस्य बनाना मुश्किल अनुभव होता है। इसके लिए हमे मन का प्रबंधन करने की आवश्यकता है और इसके लिए हमें आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग को जीवन में अपनाने की आवश्यकता है.
“सकारात्मक संकल्पों को विकसित करना”
जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता के लिए सकारात्मक सोच ज़रूरी है। मन प्रबंधन में कृतज्ञता, आशावादी और श्रेष्ठ संकल्पों पर ध्यान केंद्रित करके सकारात्मक मानसिक दृष्टिकोण विकसित करना शामिल है। चुनौतियों और असफलताओं में अवसर देखने के लिए अपने दिमाग को प्रशिक्षित करके, हम सक्रिय और समाधान-उन्मुख दृष्टिकोण के साथ समस्याओं को पार कर सकते हैं।
“मन प्रबंधन के लिए आध्यात्मिक ज्ञान जरूरी”
हमारा आत्मिक ज्ञान और आंतरिक संवाद हमारी मानसिकता और आत्म-धारणा को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करते हैं। मन प्रबंधन में हमारी आंतरिक आवाज़ के प्रति जागरूक होना, आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से अपनी आंतरिक शक्तियों को समझना, उन शक्तियों को समय पर प्रयोग करने के अपने दैनिक जीवन में राजयोग को अपनाना होगा। जिससे हम अपने आंतरिक संवाद को विकसित कर आत्म-विश्वास का निर्माण कर सकते हैं, साथ ही राजयोग मेडिटेशन द्वारा अपने मन को सकारात्मक दिशा देने का अभ्यास कराया।
ब्रह्माकुमार राहुल भाई ने प्रशासक वर्ग की सेवाओं से अवगत कराते हुए अभियान के उद्देश्य और महत्व को स्पष्ट किया।
ब्रह्माकुमारी रिचा बहिन ने गीत के माध्यम से तनाव मुक्त रहने की एक्टिविटी कराई।
अध्यात्म से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी
कार्यक्रम के अंत में डॉ.हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय की कुलपति श्रीमति नीलिमा गुप्ता ने कहा कि आज के इस आयोजन से हमें अध्यात्म से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।
माऊंट आबू जाऊँगा
नगर निगम सागर आयुक्त राजकुमार खत्री ने कहा कि इस आयोजन से विभाग के कर्मियों को तनाव से मुक्त होने के टिप्स मिले और मैं माउंट आबू विजिट करने के लिए कर्मियों को भेजूंगा।
सागर कलेक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर श्री डेहरिया ने कहा कि आज का यह बहुत ही बढ़िया आयोजन रहा। सभी ने स्वयं को मानसिक रूप से हल्का किया। सभी कर्मियों ने ब्रह्माकुमारीज़ की सेवाओं की प्रशंसा करते हुए अभियान के लिए शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया।
इसके उपरांत ब्रह्माकुमारी डॉ रीना दीदी, ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी बहन, ब्रह्माकुमारी दीपिका बहन ने सौगात देते हुए माउंट आबू चलने का ईश्वरीय निमंत्रण दिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी डॉ.रीना दीदी (अभियान संयोजिका, भोपाल), ब्रह्माकुमारी रिचा बहिन, ब्रह्माकुमार राहुल भाई सागर सेवाकेंद्र ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी बहिन, दीपिका बहिन सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

