प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवाकेंद्र-भीतर बाजार, सागर में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी छाया दीदी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवाकेंद्र-भीतर बाजार, सागर में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी छाया दीदी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हर एक में 5 विकारों की प्रवेशता है, दुःख,अशान्ति हैं, चारों ओर झूठ का बोलबाला हैं, गलत कर्म हो रहे है। सभी कहते हैं – हे भगवान रहम करो, कृपा करो, दु:ख से लिबरेट करो। आज मनुष्य 5 विकारों रूपी रावण की जेल में पड़े है। और कहते हैं कि हम स्वतन्त्र हैं। परन्तु वास्तव में स्वतन्त्रता कहा किसको जाता है, यह कोई जानता नहीं है? रावण की जेल में गुलाम होकर पाप, बुरे कर्म करते रहते हैं। तो आप ही बताएं कि इस कलियुग में आप स्वतन्त्र हैं? हाँ या नहीं?
आज इस स्वतंत्रता दिवस पर आओ हम सब मिलकर अपने अहंकार रूपी अज्ञान अंधकार को मिटाकर अपने सत्य स्वमान में स्थित होकर सच्ची स्वतंत्रता को मनाएं। मानसिक बन्धनों से आजाद हो, श्रेष्ठ और सकारात्मक विचारों के साथ हर दिवस स्वतंत्रता दिवस मनाएं। और स्वर्णिम भारत बनाने में अपना सहयोग दे।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी नीलम दीदी,लक्ष्मी दीदी,दीपिका दीदी,खुशबू दीदी सहित अन्य भाई बहन उपस्थित रहे।
सभी को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मिठाई खिलाई गई। सभी ने देश की एकता और अखंडता की प्रतिज्ञा ली।

