सांसद ने जिलाध्यक्ष को सौंपी पार्टी समर्पण निधि

केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके के सागर आगमन पर सांसद निवास पर सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पगुच्छ और शाल-श्रीफल भेंट कर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ उपस्थित जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी का भी फूल माला पहनाकर स्वागत किया ।

        स्वागत कार्यक्रम के पश्चात सांसद डॉ. वानखेड़े ने समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का मंत्री जी से परिचय कराया, परिचय उपरांत मंत्री श्री उईके ने संगठन को और मजबूत करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया।

इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी को सांसद डॉ. वानखेड़े ने पार्टी समर्पण निधि सौंपी। 

इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष रामेश्वर नामदेव, अनिल तिवारी, भगत सिंह, विजय विक्‍की गौतम, मकरोनिया मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, निकेश गुप्ता, राकेश तिवारी, सुभाष दत्ता, रोशन कुर्मी, शिवकुमार यादव, मनीष नेमा, आदित्य उपाध्याय, लकी केसरवानी, नंदू वाल्मीकि, रूपेश जडिया, रमेश चौधरी, कैलाश चौरसिया, रितेश तिवारी, चैन सिंह, विजय जडिया, चन्‍द्रभान कुर्मी, गोविंद कुर्मी, अजय श्रीवास्‍तव, केदार शर्मा, मुकेश यादव, नरेन्‍द्र तोमर, आशालता सिलाकारी, मोनिका प्रजापति, सुषमा यादव, सोनिया तिवारी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।