नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री द्वारा नगर निगम के 1100 कर्मचारियों को उनके मंहगाई भत्ता के एरियर्स की प्रथम किश्त का भुगतान किया गया है।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को शासन के निर्देशानुसार मंहगाई भत्ते के एरियर्स की राशि का भुगतान करने के निर्देश दिये गये थे जिसको लेकर नगर निगम कर्मचारी संघों द्वारा लगातार एरियर्स देने की मांग की जा रही थी जिसे निगमायुक्त ने मंगलवार को प्रथम किश्त की राशि का भुगतान कर दिया है।
कर्मचारी संघ ने व्यक्त किया आभार
नगर निगम के 1100 कर्मचारियों को शासन के निर्देशानुसार मंहगाई भत्ते की प्रथम किश्त की राशि जारी किये जाने पर नगर निगम/नगर पालिका संघ के प्रांतीय सचिव राजेश सिंह राजपूत एवं नगर निगम कर्मचारी कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष हरेन्द्र खटीक, इकाई अध्यक्ष श्रीमती वर्षा समद, जिला अध्यक्ष सईदउद्दीन कुरैशी, आनंद मंगल गुरू, कर्मचारी कल्याण मोर्चा की उपाध्यक्ष श्रीमति शकुन्तला गोस्वामी, सचिव माधव प्रसाद चढ़ार, मनोज चौबे सहित समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, निगमायुक्त राजकुंमार खत्री का आभार व्यक्त किया है।

