मिल गया वेतन

शासन के आदेशानुसार नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री द्वारा दीपावली पर्व के पूर्व नगर निगम में कार्यरत नियमित, स्थायीकर्मी, मस्टर, अंशकालीन एवं आउटसोर्स के सभी कर्मचारियों के वेतन का भुगतान कर दिया गया है। 

कर्मचारी संघों ने महापौर एवं निगमायुक्त का जताया आभार 

दीपावली पर्व के पूर्व नगर निगम सागर में कार्यरत सभी कर्मचारियों के वेतन का भुगतान किये जाने पर नगर निगम, नगर पालिका कर्मचारी संघ के

प्रांतीय सचिव राजेश सिंह राजपूत सहित आनंद मंगल गुरू, सईद उद्दीन कुरैशी, श्रीमति वर्षा समद्र एवं नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष हरेन्द्र खटीक, उपाध्यक्ष श्रीमति शकुनलता गोस्वामी, सचिव माधव प्रसाद चढ़ार, कोषाध्यक्ष राजेश चौबे सहित शशांक रावत, अनुरूद्व चांचोदिया, राजेन्द्र सनकत एवं सुदेश सनकत ने महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, निगमाध्यक्ष एवं निगमायुक्त राजकुमार खत्री का आभार व्यक्त किया हैै।