सागर :निगम से जलापूर्ति के लिए मिलाया हाथ

निगम आयुक्त राजकुमार खत्री का कुशल प्रशासनिक नेतृत्व और कार्यशीलता के सुखद परिणाम बड़े मंच पर विकास की मुख्य धारा में नजर आने लगे हैं. इसी का नतीजा है कि रीजनल इंडस्ट्री काॅन्क्लेव में औद्योगिक विकास की पृष्ठभूमि में निगम की विकासपरक नीतियों को साझा किया गया है.

सागर में उद्योग धंधों को बढ़ावा देने हेतु नगर निगम सागर उन्हें जल की आपूर्ति करेगा। इस हेतु अंतर्राष्ट्रीय रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव में नगर निगम सागर एवं एम पी आई डी सी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से उपचारित जल को देने हेतु मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के समक्ष निगम आयुक्त राजकुमार खत्री एवं एम पी आई डी सी के अधिकारी की उपस्थिति में अनुबंध हुआ.

 उल्लेखनीय है कि नगर निगम सागर द्वारा बनाए गए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 43 एम एल डी है वर्तमान में 25 एम एल डी जल शोधन का कार्य किया जा रहा है । एम पी आई डी सी द्वारा 10 एम एल डी जल उद्योगों के लिए देने की मांग की गई है । नगर निगम सागर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता एवं एम पी आई‌ डी सी की मांग अनुसार सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट द्वारा उपचारित जल देने तैयार है। सागर नगर निगम मध्यप्रदेश का पहला नगर निगम है जिसने अंतर्राष्ट्रीय रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव में अपनी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से उपचारित जल एम पी यू आई डी सी को देने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष अनुबंध किया है। यह उपलब्धि प्राप्त होने पर नगर निगम सागर आर्थिक रूप से अधिक सक्षम होगा तथा सागर में स्थापित उद्योगों के लिए जल आसानी से उपलब्ध होगा ।