चंडीगढ़ में होने वाली 23 सितंबर से 3 अक्टूबर तक सब जूनियर पुरुष हॉकी टीम का सागर जिला हॉकी संघ के रणवीर परोची मध्य प्रदेश से प्रतिनिधित्व करेंगे.
ज्ञात हो की रणवीर सागर की ओर से स्कूल नेशनल और बेस्ट जॉन प्रतियोगिता राजनंदगांव 2024 में भी मध्य प्रदेश टीम का हिस्सा रहे हैं.
उनकी इस उपलब्धि पर सागर के जिला हॉकी संघ अध्यक्ष विधायक शैलेंद्र जैन और हॉकी संघ सचिव मकसूद खान खेल युवा कल्याण विभाग की कोच उमेश मौर्य नफीस खान हॉकी संघ उपाध्यक्ष गोपी लाल यादव मनीष नेमा जी सह सचिव अजय रैकवार, अनवर खान, हाजी नईम सर, राजू कोंडरा बीना, सैयद राशिद अली, शहादत खान, मजाज खान आदि सागर के सभी खिलाड़ियों और पदाधिकारी ने शुभकामनाएं और बधाई दीं.
रणवीर 21 9.2024 की शाम ट्रेन द्वारा जबलपुर से मध्य प्रदेश की टीम के साथ चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गये.

