सागर : निगम कर्मचारी संघ पुनः रजिस्टर्ड.

नगर निगम सागर के कर्मचारी संगठन के संरक्षक माधवप्रसाद कटारे एवं मनोज चौबे द्वारा अवगत गया है कि नगर पालिक निगम सागर कर्मचारी संगठन का रजिस्ट्रेशन शासन के नियमानुसार दिनांक 12.06.2024 को म.प्र.सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम के अंतर्गत पुनः कराया गया है.

रजिस्ट्रेशन क्रमांक/06/09/01/14930/24 है.

संगठन का रजिस्टर्ड नाम नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ रखा गया है. संघ के रजिस्ट्रेशन पर कर्मचारी द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया है. माह जून के अंत या जुलाई के प्रारंभ में कर्मचारी संगठन का पुर्नगठन निर्वाचन प्रक्रिया द्वारा किया जावेगा.

 सागर नगर पालिक निगम कर्मचारियों का संघ नगर पालिक निगम कर्मचारी कल्याण संघ का पुनः पंजीयन होने पर नगर निगम के कर्मचारियों कार्यपालन यंत्री विजय दुबे, पूरनलाल अहिवार, सहायक यंत्री संजय तिवारी, रामाधार तिवारी, दिनकर शर्मा, राजकुमार साहू, महादेव सोनी, कृष्णमुार चौरसिया, धर्मेन्द्र बन्टू बोहरे, संजय सोनी, रामेश्वर चौबे, लेखापाल शरद बरसैंया, मनोज चौबे, जया श्रीवास्तव, वियजा श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, चंद्रविजय गौर, विकास उपाध्याय, राजेश नापित, राकेश तिवारी, देवकुमार चौबे, सुरेश विश्वकर्मा, शरद ठाकुर, एहफाज हुसैन, बृजेश नापित सहित निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने बधाई दी.