महाशिवरात्रि पर हुआ भव्य धार्मिक आयोजन

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर रजाखेड़ी स्थित अभिनंदन नगर में मां नर्वदेश्वर शिव मंदिर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। स्थानीय निवासियों द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव से रुद्री निर्माण एवं अभिषेक का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने सुबह से ही मंदिर में एकत्रित होकर रुद्री निर्माण में भाग लिया।

          रुद्री निर्माण के बाद विद्वान पंडितों द्वारा विधिपूर्वक इनका सामूहिक अभिषेक कराया गया। शिवभक्तों ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ जलाभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय निवासियों का अपार उत्साह देखने को मिला, सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

          कार्यक्रम के समापन पर मंदिर प्रांगण में भक्तों के लिए विशेष भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसाद के रूप में खीर का वितरण किया गया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया और आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया।