सूर्य नमस्कार से ऊर्जा जागृत होती है – योगाचार्य

सूर्य नमस्कार से शरीर की ऊर्जा को जागृत किया जाता है और जब शरीर की ऊर्जा जागृत होती है तब व्यक्ति स्वस्थ बना रहता है.

-योगाचार्य विष्णु आर्य-

स्वामी विवेकानंद जयंती पर सागर शहर के पीटीसी मैदान पर आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार में प्रदेश के केबीनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सांसद राजबहादुर सिंह विधायक शैलेन्द्र जैन सहित प्रशासनिक अधिकारियों और स्कूली बच्चे शामिल हुए, प्रसिद्ध योगाचार्य विष्णु आर्य ने सभी को योग कराया.कार्यक्रम में सागर शहर के विद्यालयों की लगभग 5000 से अधिक छात्र छात्राओं ने एक साथ सूर्य नमस्कार किया.

शरीर और मन स्वस्थ रखने के लिए योग करें – मंत्री श्री राजपूत

सूर्य नमस्कार में शामिल हुए प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि योग भगाए रोग, योग एक ऐसी विधा है जो भारत से निकलकर अब पूरे विश्व में स्वस्थ तन और मन के लिए जानी जाती है। जीवन भर युवा और स्वस्थ रहना है तो हम सभी को नियमित योग करना चाहिए. उन्होंने छात्र-छात्राओं, युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपके शरीर में ही सभी शक्तियां मौजूद हैं, आप सब कुछ कर सकते हैं। स्वामी विवेकानंद जैसी राष्ट्र समर्पित सोच ही भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि जीवन को स्वस्थ और संस्कारित बनाने के लिए नियमित रूप से योग करना चाहिए। क्योंकि योग ऐसी विधा है जिसमें तन और मन दोनों शुद्ध व स्वस्थ रहते हैं.

हम सभी को योग अवश्य करना चाहिए – सांसद

सागर सांसद राज बहादुर सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है हम सभी को योग अवश्य करना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भारत को योग की दिशा में ले जाने के लिए कार्य कर रहे हैं और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए आप सब का सहयोग आवश्यक है.

ऊर्जावान बने रहने के लिए योग आवश्यक – विधायक

विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि युवा बने रहने के लिए योग आवश्यक होता है व्यक्ति योग करें तो हमेशा युवा बना रहेगा और अपने कार्य युवाओं की तरह करता रहेगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मध्य प्रदेश में बच्चों के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं.