शैलेंद्र जैन ने समीक्षा बैठक में जताया कार्यकर्ताओं का आभार
भाजपा कार्यकर्ता सागर विधानसभा क्षेत्र में पुनःप्रचंड जीत को लेकर आश्वस्त हैं। सागर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र जैन ने मतदान दिवस के उपरान्त शनिवार को मंडल वार शक्ति केंद्र प्रभारी व पार्षद गणों के साथ बैठक कर चुनाव की समीक्षा की । बैठक में सभी ने मतदान के पूर्व के अनुभव सांझा कर वार्ड सह आंकड़ों सहित जानकारी प्रस्तुत की जिसके आधार पर भाजपा कार्यकर्ता सागर में पुनःप्रचंड जीत को लेकर आश्वस्त हैं। बैठक को संबोधित करते हुए हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का सामूहिकता के साथ किए गए परिश्रम की पराकाष्ठा से 3 दिसम्बर को कांग्रेस और कमलनाथ की विदाई पर मोहर लग जायेगी। हम एक प्रचंड जीत प्राप्त करने जा रहे जिसका पूरा श्रेय भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को जाता हैं। बैठक में सभी शक्ति केंद्रो के प्रभारी पार्षद गण व आपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

