महोत्सव में नजर आया आस्था का जन सैलाब

श्री तपोवन तीर्थ बहेरिया फोरलेन में श्री मज्जिनेंद्र आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में छठवें दिन तीर्थंकर आदिनाथ भगवान सहित पांच भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया गया। 

गुरुवार को रथफेरी के साथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन हुआ।

मीडिया प्रमुख मनोज जैन लालो ने बताया कि गजरथ फेरी में आचार्य श्री निर्भय सागर जी महाराज के साथ मुनि श्री शिवदत्त सागर, हेम दत्त सागर, सुदत्तसागर गुरुदत्त सागर, भूदत्त सागर, इंद्रदत्त सागर,

मेघदत्त सागर, पदम दत्त सागर, वृषभ दत्त सागर, क्षुल्लक श्री चंद्रदत्त सागर, क्षुल्लक श्रीदत्त सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित हुए महोत्सव में अंतिम दिन आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष सिंघई पवन जैन, पंचकल्याणक कमेटी अध्यक्ष सुरेश जैन, अशोक चितोरा, संपत जैन, संतोष जैन, सुकुमाल जैन, प्रसन्न जैन, प्रिंस जैन ने बताया कि सागर के साथ ही अन्य शहरों से बड़ी संख्या में श्रावक महोत्सव में शामिल हुए।

वैज्ञानिक संत आचार्य श्री निर्भय सागर महाराज ने कहा कि तपोवन तीर्थ बहेरिया में आयोजित यह पंचकल्याणक महोत्सव ऐतिहासिक रहा।

उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब परमात्मा के प्रति आस्था और दृढ़ इच्छाशक्ति होती है, तो सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि तीर्थंकर का मोक्ष कल्याणक जीवन में एक बार ही होता है और मनुष्य को अहिंसा का मार्ग अपनाना चाहिए।

गजरथ परिक्रमा के दौरान हुआ अतिशय भीषण गर्मी में सूर्य छुप गया बादलों के अंदर और ठंडी हवा बहने लगी आयोजन स्थल तपोवन तीर्थ बहेरिया फोरलेन से गजरथ शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें प्रभु के पांच रथ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। मार्ग पर केसरिया धर्म ध्वजाएं विश्व शांति और बंधुत्व का संदेश दे रही थीं। विभिन्न मंदिरों के युवा एवं युवतियों ने जय अरिहंत’ और ‘जय जिनेंद्र’ के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। पंचकल्याणक कमेटी के सभी पदाधिकारी ने मुनि संघ की परिक्रमा की।

विशेष अतिथियों में पूर्व विधायक सुनील जैन, सरपंच रुद्र प्रताप सिंह,अभिराज सिंह राजपूत, अनिल नैनधरा, तरुण कोयला, कमलेश चौधरी डॉ. सुभाष नैनधरा, डॉ सुनील जैन, मनोज सिंघई,अक्षय सोधिया, इंजी.शांति कुमार जैन बैंक,इंजी. सुमत जैन, बंटी कोठिया, राजेश मलैया, दीनदयाल मंदिर अध्यक्ष सुभाष परसोरिया, वीरेंद्र जैन सरपंच, अनिल जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।