सागर कलेक्टर संदीप जी आर के सतत निगरानी एवं अधिकारियों को निर्देश देने का असर है कि जिले में एक हजार दिन से अधिक की शिकायतें संतुष्टि पूर्ण बंद की गईं। कलेक्टर द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों को यथाशीघ्र संतुष्टिपूर्ण रूप से बंद किया जाए, इसके लिए शिकायकर्ता से संपर्क कर शिकायत का निराकरण किया जाए।
इसी परिपेक्ष्य में शिकायतकर्ता नन्द राम की शिकायत को निराकृत किया गया शिकायत के अनुसार लखन कुशवाहा की म्रत्यु 15/10/2021 को दुर्घटना की वजह से हुई थी। संबंधित जनपद पंचायत खुरई द्वारा प्रकरण त्रुटिवश दुर्घटना के स्थान पर सामान्य मृत्यु में दर्ज किया गया था। प्रकरण स्वीकृति उपरांत पूर्व में हितग्राही को 2,00,000/- रूपये का भुगतान मण्डल द्वारा कर दिया गया है।
शिकायतकर्ता द्वारा सी.एम. हेल्पलाइन द्वारा अंतर की राशि 2,00,000/- रूपये की मांग की गई थी। उक्त संबंध सचिव म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा प्रकरण में पुन: अंतर की राशि 2,00,000/- रूपये का आंवटन जारी किया गया है। प्रकरण में हितग्राही कस्तूरीबाई को राशि अंतर की राशि 2,00,000/- रूपये का भुगतान किया गया एवं शिकायत संतुष्टिपूर्वक बंद करायी गयी।
