कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी दीपक आर्य ने 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी अधिकारियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दायित्व सौंपा गया है.
जिसमें कोतवाली कटरा थाना क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार दुर्गेश तिवारी, मोतीनगर क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार महेश प्रसाद दुबे, गोपालगंज एवं सिविल लाईन क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार सुनील वाल्मीकि, केन्ट क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार बहादुर सिंह एवं मकरोनिया क्षेत्र के लिए तहसीलदार सुरेश सोनी को दायित्व सौंपे गए हैं.
संपूर्ण कार्यक्रम एवं व्यवस्था की प्रभारी नगर दंडाधिकारी श्रीमती जूही गर्ग एवं नगर पुलिस अधीक्षक एस. बिजोरिया सागर नगर की व्यवस्था के प्रभारी होंगे. शांति एवं कानून व्यवस्था के समन्वयक पुलिस अधीक्षक, अपर जिला दंडाधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को अवगत कराएंगे.

