साहित्यकारों की सजेगी महफिल

सीहोर की साहित्यिक संस्था मध्य प्रदेश साहित्य साधना मंच प्राण परिषद सीहोर राष्ट्रीय कलचुरी परिषद के तत्वाधान में हिंदी दिवस पर 15 सितंबर 2024 को उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक शाला सीहोर में भारतवर्ष के 12 प्रान्तों के गीत गजलकार साहित्यकारों की बड़ी महफिल सजेगी। मौका है अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का जिसका संयोजन साहित्य साधना मंच सीहोर के संस्थापक सुरेश जयसवाल, प्रदेश अध्यक्ष अशोक गर्ग के कुशल निर्देशन में जन परिषद के अध्यक्ष डॉ खान राष्ट्रीय कल्चुरी परिषद अध्यक्ष राजकुमारी चौकसे प्रेरणा के सत प्रयासों से सागर के वृंदावन राय सरल के नेतृत्व में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश उर्दू साहित्य अकादमी भोपाल के निदेशक डॉक्टर नुसरत मेहंदी, फिल्म अभिनेता डॉक्टर सुनील दत्त मिश्र, कृष्ण कुमार पांडे, मंच संचालन गीतकार लक्ष्मी चंद्र चौधरी, डॉ विजेंद्र जायसवाल एवं अध्यक्ष साक्षी जैन की गरिमामयी उपस्थिति में सागर के वरिष्ठ साहित्यकार सोंधी माटी के रचयिता आचार्य पंडित महेश दत्त त्रिपाठी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय साहित्य सृजन मंच को भी काव्य पाठ हेतु आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर साहित्यिक रणभूमि के अपराजित कलमकारों का काव्य रत्न से सम्मान किया जाएगा। यहा यह स्मरणीय है कि हाल ही में 7 जुलाई 2024 को आचार्य महेश दत्त त्रिपाठी शिक्षाविद को भोपाल में आचार्य गोवर्धन दास मेहता साहित्यिक निर्झर राष्ट्रीय शिखर सम्मान से अलंकृत किया जा चुका है। इसके साथ ही सागर के वृंदावन राय सरल भी काव्य पाठ करेंगे। उमरिया शहडोल के युवा कवि सूरज साहू, नील सहित सागर के कवियों साहित्यकारों शिक्षकों ने आचार्य त्रिपाठी को बधाई प्रेषित की।