सागर के आचार्य सम्मानित

दृष्टि जन संगठन एवं निर्दलीय प्रकाशन के 51 में वार्षिकोत्सव सह साहित्य उत्सव में गांधी भवन भोपाल के खचाखच भरे मोहनिया सभागार में सागर के शिक्षाविद् साहित्यकार आचार्य पंडित महेश दत्त त्रिपाठी पूर्व शिक्षा अधिकारी को राष्ट्रीय गोवर्धन दास मेहता साहित्य निर्झर शिखर सम्मान से अलंकृत किया गया।

उन्हें यह सम्मान उनकी कालजई काव्य कृति सोंधी माटी की उत्कृष्ट काव्य साधना हेतु चयनित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हरियाणा के योगी राजेश नाथ जी डॉक्टर अंजनी कुमार सिंह इंडोर मंच संचालन करता सह आयोजक अभिषेक अज्ञानी ने सागर के आचार्य पंडित महेश त्रिपाठी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय साहित्य सृजन मंच के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी काव्य रचनाओं के भाव पक्ष को जनहित कारी एवं मार्गदर्शन बताया ।


सागर के साहित्यकारों ने आचार्य महेश दत्त त्रिपाठी को शिखर सम्मान मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं ।