अरविंद भाई जी पुनः अध्यक्ष मनोनीत

लघु उद्योग भारती महाकौशल अंचल की एक महत्वपूर्ण बैठक आज सागर नगर में सम्पन्न हुई। बैठक में अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश प्रभारी ताराचंद गोयल, प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष अरविंद मनोहर काले सहित महाकौशल अंचल के 24 जिलों से पधारे 100 से अधिक उद्यमियों ने सहभागिता की।

बैठक के विभिन्न सत्रों में संगठन कार्य का विस्तार, महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करना, युवा उद्यमियों को जोड़ना, तथा अधिक से अधिक लघु उद्योगों को संगठन से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही, संगठन से जुड़ने से मिलने वाले लाभों को भी विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया गया।

बैठक के अंतिम सत्र में सागर इकाई का पुनर्गठन करते हुए अरविंद भाई जी को पुनः अध्यक्ष, पंकज लोटवानी को सचिव तथा पंकज जैन को कोषाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।

इसी क्रम में महाकौशल अंचल का पुनर्गठन करते हुए निम्नलिखित कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व प्रदान किए गए:

1. अध्यक्ष – अनिल वासवानी (कटनी)

2. महासचिव – हरिसिंह भदौरिया (कटनी)

3. उपाध्यक्ष – रामचंद्र अग्रवाल (सतना)

4. उपाध्यक्ष (महिला कार्य) – श्रीमती प्रियंका सोनी (कटनी)

5. संयुक्त सचिव – मनीष सिंह (कटनी)

6. संयुक्त सचिव – बिन्देश नेमा (जबलपुर)

7. सह-सचिव – बृजेन्द्र गुप्ता (छतरपुर)

8. सह-सचिव – मनीष विश्वकर्मा (छिंदवाड़ा)

9. सह-सचिव – उपदेश पंसारी (रीवा)

10. संभाग कार्यकारिणी सदस्य – राहुल द्विवेदी (रीवा)

11. संभाग कार्यकारिणी सदस्य – सुमेर सिंह नैयर (छिंदवाड़ा)

12. संभाग कार्यकारिणी सदस्य – राजेंद्र सिंह ठाकुर (सागर)

13. विशेष आमंत्रित सदस्य – शोभित अग्रवाल (सतना)

14. विशेष आमंत्रित सदस्य – अनिल नवानी (कटनी)

15. विशेष आमंत्रित सदस्य (सोशल मीडिया प्रभारी) – अंकित गोयल (कटनी)

बैठक के समापन सत्र में प्रदेश प्रभारी ताराचंद गोयल द्वारा अपने उद्बोधन में समस्त कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व के निर्वहन के संदर्भ में जानकारी प्रदान की गई और यह बताया कि संगठन में सभी को साथ लेकर चलने में सभी की आपसी सहमति से कार्य करने में संगठन का विस्तार भी होता है और साथ ही अधिक से अधिक कार्यकर्ता आपसे जुड़ते हैं इसके साथ ही पंच परिवर्तन, राष्ट्रीय स्तर पर संगठन द्वारा किए जाने वाले कार्य, उत्पाद समूह एवं अन्य करणीय कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई.


बैठक के समापन पर आभार प्रदर्शन नवीन इकाई के उपाध्यक्ष सौरभ रावत द्वारा किया गया.