सागर : राजघाट बांध की ऊँचाई बढ़ाने की मांग

मुख्यमंत्री निवास भोपाल में देवी अहिल्या बाई होलकर नगरीय महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम हुआ।

इसमें प्रदेश भर के नगरीय निकायों से जनप्रतिनिधि शामिल हुए। मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में सागर महापौर संगीता सुशील तिवारी भी शामिल हुईं। उन्होंने मुख्यमंत्री, मंत्री एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को सागर नगर निगम में चल रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्हें सागर आने का न्यौता दिया।

महापौर ने मुख्यमंत्री को राजघाट बांध की ऊंचाई बढ़ाने की मांग सहित अन्य मांगों के मांग पत्र भी दिये । इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि करने पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।