‘वंदे मातरम्’ से शुरुआत, तिरंगे को सलामी

सांसद संवाद केंद्र परिसर में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांसद संवाद केंद्र परिसर में सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण से पूर्व सांसद डॉ. वानखेड़े सहित उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ गीत का गायन किया। इसके बाद सांसद ने विधिवत ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर सांसद डॉ. वानखेड़े ने सांसद संवाद केंद्र परिसर में उपस्थित, पार्टी कार्यकर्ताओं ,अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए देश की प्रगति में सभी की जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष हरिराम सिह ठाकुर सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा सांसद संवाद केंद्र परिसर के अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।