सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने पुरानी कचहरी रोड स्थित सांसद संवाद केंद्र कार्यालय में आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को दूरभाष पर आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने संवाद केंद्र में आने वाली शिकायतों के निपटारे की प्रगति की समीक्षा भी की, और कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों से फीडबैक लेते हुए सांसद ने लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह ठाकुर, भाजपा नेता रामेश्वर नामदेव, मनीष नेमा, रवि ठाकुर, धनीराम लोधी सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
















