गौर युवामंच द्वारा निकाली गई बग्गी पर सवार गौर साहब की भव्य शोभायात्रा
डॉ. हरीसिंह गौर की 157वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य पर गौर युवा मंच द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी कबूला पुल स्थित गौर चौराहे पर गौर जयंती एवं शोभायात्रा का भव्य आयोजन आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम डॉ. सर हरी सिंह की मूर्ती पर सभी अतिथियों एवं मंच और सदर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकोें द्वारा मूर्ती पर माल्यार्पण एवं आरती उतारकर श्रद्धासुमन अर्पित की एवं ध्रुव हिन्दुस्तानी भारत रत्न की मांग को लेकर सागर से दिल्ली पदयात्रा के लिए निकले उनका स्वागत मंच के सभी पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
डॉ. सर गौर ने सागर के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया। आज सागर विश्वविद्यालय से पढ़े हुए छात्र-छात्राएँ हिन्दुस्तान एवं विदेश के कोने-कोने पर हैं और अच्छे पदों पर पदस्थ हैं।
डॉ. अनिल तिवारी संरक्षक गौर युवामंच
गौर साहब की जयंती सागर के अलावा सभी जगह मनाई जाती है। मैं भी एक वर्ष सागर में उपस्थित नहीं था मैं ग्वालियर में था। तो वहॉं पर भी मुझे यह सौभाग्य प्राप्त हुआ था कि डॉ. गौर की जयंती में सम्मिलित हुआ था।
गौर युवा मंच के अध्यक्ष एड. रविन्द्र अवस्थी ने कहा कि- गौर साहब की जन्म जयंती मंच द्वारा पिछले कई वर्षों से मनाते आ रहे हैं और मंच द्वारा 26 नवंबर 2024 को कबूला पुल स्थित गौर चौराहे पर मूर्ती की स्थापना कराई गई मंच द्वारा मूर्ती स्थापना का यह संकल्प पूरा होने के पश्चात् अब डॉ. गौर को भारत रत्न की उपाधी से सम्मानित करवाने के लिए मंच द्वारा विगत कई वर्ष पहले से पोस्टकार्ड अभियान चलाया जा चुका है। अब मंच द्वारा नई रूप-रेखा तेयार कर डॉ. गौर को भारत रत्न की उपाधी से सम्मानित कराने का पूर्ण प्रयास करेंगे।
मध्यप्रदेश कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रभुदयाल कुशवाहा ने कहा कि- मंच द्वारा गौर साहब का जन्म जयंती का कार्यक्रम विगत कई वर्षों से मनाया जा रहा है। उसके लिए हम मंच के समस्त पदाधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएॅं देते हैं। इसके पश्चात डॉ. सर हरीसिंह गौर के चित्र को बग्गी पर स्थापित कर शोभायात्रा निकाली गई जो सदर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कबूला पुल गौर चौराहे पर आकर समाप्त हुई।
शोभायात्रा का सदर क्षेत्र के नागरिकों द्वारा अपने घरों से पुष्प वर्षा एवं आरती उतारकर डॉ. सर गौर को नमन किया गया। शोभायात्रा में घोड़ा-बग्गी, बैंड पार्टी, डीजे एवं डायमंड पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएॅं षिक्षक-षिक्षिकाएॅं उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन अनिल दुबे एवं सुधीर पांडे ने किया आभार डॉ. विषाल मिश्रा ने माना। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मन्नू भाई त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष सौरभ केषरवानी, पंकज मुखारया, अतुल चौकसे, श्यामसुंदर मिश्रा, सुशील केशरवानी, हरीओम केशरवानी, बलवंत राठौर, गजेन्द्र सोनी, कौषल यादव, राजकमल केशरवानी, मंटू खटीक, चौहान सिंह राठौर, विशाल तोमर, शम्भू विष्वकर्मा, नीरज पांडे, मुकेश नायक, शिवम तोमर, हर्षवर्धन त्रिपाठी, पीयूष विश्वकर्मा, अमित चौबे, स्वयं तिवारी, डॉ. नितिन तोमर, नासिर मकरानी आदि उपस्थित थे।










