◽️गायत्री परिवार ने सनातन संस्कृति से सैकड़ों ग्रामीणों को जोड़ा.

गायत्री परिवार की मातृ संवर्धन यात्रा ने सागर विकासखंड के रुसल्ला, मोहली, गिदवानी, सड़ेरी, वेरखेड़ी गंगाराम बरारू में सनातन संस्कृति से सैकड़ों ग्रामीणों को जोड़ा.

अखिल विश्व गायत्री परिवार हरिद्वार के तत्वाधान में समूचे भारत वर्ष में एक साथ संचालित (14 जनवरी 2024 मकर संक्रांति से) मातृशक्ति संवर्धन यात्रा सागर विकासखंड के ग्राम रुसल्ला से मोहली गिदवानी, साढेरि, बेरखेड़ी गंगाराम बदकुआ, बाचलोन, बरारू में पहुंची जहां सैकड़ों ग्रामीणों को सनातन संस्कृति से जोड़कर नशा मुक्ति उन्मूलन, साफ सफाई, स्वच्छता, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, संस्कृती प्रचार, योग ध्यान साधना सहित वेद मंत्रोच्चर के साथ कलश पूजन माता गायत्री एवं श्री रामलला की अर्चना आरती पुष्पांजलि ग्रामीण जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पुष्पेंद्र जी एवं प्रकाश जी रहली ने विधि विधान से कराया.

सागर जिला के गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी डॉक्टर अनिल तिवारी के मार्गदर्शन में धर्म चेतना बढ़ाने यात्रा में सहभागी अखिल भारतीय साहित्य सृजन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य पंडित महेश दत्त त्रिपाठी ने कहा कि गायत्री परमात्मा की मूल शक्ति है जो ब्रह्मांड के कण कण में विद्यमान है साहित्यकार त्रिपाठी ने समस्त गांव में प्रवचनों में कहा कि गायत्री ही ब्रह्मा की सर्वश्रेष्ठ सर्वोत्कृष्ट चेतना है जो समस्त देवत्व से परिपूर्ण विश्व माता के रूप में सृजन पोषण अभिवर्धन एकता, समता शांति, लोक कल्याण, वेद माता के स्वरूप अवतरित होकर इस भौतिक जगत की सुचिता, ममता के अनुशासन से प्राणी मात्र की आध्यात्मिक उन्नति की शुभ व्यवस्था बनाई गयी है उन्होंने कहा कि सर्वरूप मयी देवी, सर्वम देवि मयम जगत अतो हम विस्व रूपम ताँ नमामि परमेस्वरी. टोली नायक आर एल शुक्ला ने गायत्री मंत्र की उपासना पद्धति से बुद्धि को सन्मार्ग पर प्रेरित करने सभी साधकों को चिर स्थाई संतोष मनोविकारों का शमन संकटों का निवारण सुखी जीवन देवी अनुग्रह सेवा की भावना आध्यात्मिक नाम प्राप्ति के गुण सीखने तथा ओमकार गायत्री मंत्र महामृत्युंजय मंत्र का उच्चारण कराया तथा इसके लाभ बताएं गायत्री परिवार के प्रवक्ता अखिलेश पाठक ने बताया कि

ग्राम रुसल्ला में पंडित चंद्रभान, महेश व्यास, मोहली में प्राचार्य एन के श्रीवास्तव योगेश शांडिल्य, सुनील जैन, किरण तिवारी, अनिल, लेखराम कुर्मी, रश्मि त्रिपाठी, बेरखेड़ी गंगाराम में अखंड रामायण पाठ में शामिल होकर ग्राम जनों अमोल सिंह , साढेरि में अखिलेश दुबे मनु सिंग, गिदवानी में रोहित प्रवेश रूप सिंह, बदकुआ में चंद्रमणि, रविन्द्र, रामेश्वरी, मामता, राज लोधी, बचलोन में नाथुनारायन, राकेश सेन, मोहनलाल अहिरवार, बरारू में पंडित निखिल दुबे पंडित राजेश मिश्रा , लक्मण कुशवाहा ने रथ यात्रा के टोली नायक आर एल शुक्ला एवं सहयोगी नायक आचार्य पंडित महेश त्रिपाठी राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त प्राचार्य ने गांव-गांव में जन जागृति की तथा सत्संग की महिमा, दहेज कु प्रथा का अंत करने बच्चों को संस्कारवान बनाने, धर्म ध्वज फहराने भारतीय संस्कृति की रक्षा रक्षा करने, लोकतंत्र के महायज्ञ में सभी को अपना मताधिकार का प्रयोग करने की प्रतिज्ञा दिलाई. प्रवक्ता अखिलेश पाठक ने बताया कि आगामी दिवस रथयात्रा तिनसुआ, बरछा, केरवना आदि ग्रामों का भ्रमण करेगी. धर्माचार्य पंडित महेश त्रिपाठी के प्रवचनों का हजारों ग्राम वासियों ने लाभ उठाकर सत्य सनातन धर्म की प्रभावना बढ़ा रहे हैं.