जैन भ्रात संघ की बैठक आयोजित.
जैन भ्रात संघ ट्रस्ट एवं प्रबंध कमेटी की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष अजित मलैया ने की.
बैठक में डा. पंडित पन्नालाल साहित्याचार्य की जन्म जयंती 5 मार्च एवं मुनिश्री क्षमा सागर महाराज एवं भव्य सागर महाराज के 13 मार्च समाधि दिवस पर विनयांजलि सभा करने का निर्णय लिया गया.
बैठक में संत शिरोमणि जैनाचार्य विद्यासागर जी महाराज के समतापूर्वक समाधि पर विनयांजलि समर्पित की गई. संघ के ट्रस्टी सनत चंदेरिया एवं प्रबंधक अरविंद कोठा की मातेश्वरी के निधन पर मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई.
बैठक में कैलाश सिंघई, डॉ अरुण सिंघई, संतोष घड़ी, अशोक पिडुरुआ, अशोक फुसकेले, अशोक शाह, सुनील पड़वार, सुरेश सांधेलिया, सुरेश बीजरी, राकेश जैन पंडित जी, शिखर कोठिया, अजित सराफ, प्रदीप शाह, संकल्प मलैया, अरविंद जैन, संजय सवाई, राजकुमार पड़ेले, अतुल जैन आदि मौजूद रहे.
कविता संग्रह का होगा विमोचन.
सागर. साहित्याचार्य पं. डॉक्टर पन्नालाल जैन की 113 वी जन्म जयंती के अवसर पर उनके द्वारा रचित काव्य संग्रह वासंती बयार का विमोचन 5 मार्च मंगलवार को सुबह किया जायेगा. कटरा नमक मंडी स्थित साहित्याचार्य की प्रतिमा पर गणमान्य नागरिकों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए जायेंगे.
इस अवसर पर सागर में विद्यासागर पर डॉ श्याम मनोहर सिरोठिया, साहित्यार्य के आराध्य पुंज आचार्य विद्यासागर पर पं. राजकुमार शास्त्री का संबोधन तथा स्वास्थ्य एवं जीवन शैली पर डॉ मनीष जैन व्याख्यान देंगे.

