पश्चिम मध्य रेल सागर में पदस्थ उप मुख्य टिकट निरीक्षक संजय जैन को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा एवं उल्लेखनीय राजस्व अर्जन के लिए प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (PCCM) अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरि. मंडल वाणिज्य प्रबंधक महोदय के कर कमलों द्वारा नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर दिया गया।
ज्ञात हो कि संजय जैन फ्लाइंग स्क्वाड में उप मुख्य टिकट निरीक्षक के रूप में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके उत्कृष्ट कार्यों के परिणामस्वरूप वित्तीय वर्ष 2025-26 में लगभग 59.43 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया गया, जो विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
संजय जैन की इस उपलब्धि पर विभागीय अधिकारियों, सहकर्मियों, परिजनों एवं मित्रों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की गई हैं। उनकी यह सफलता रेलवे कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है।










