सागर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के आह्वान पर पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से नाराज होकर कांग्रेसी नेताओं ने पैदल यात्रा निकाली ।
पैदल यात्रा राजीव गांधी भवन जिला शहर कांग्रेस कार्यालय से तीन बत्ती कटरा जामा मस्जिद होते हुए राधा तिराहे पर समाप्त हुई ।
इस पैदल यात्रा में कांग्रेसियों में बेहद आक्रोश देखा गया कांग्रेसी जो सरकार निकम्मी है वह सरकार बदलनी है एवं बस एक ही भूल कमल का फूल आदि के नारों का शंखनाद करते हुए चल रहे थे ।
पैदल यात्रा के दौरान जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार मूल्य वृद्धि होने से लोगों के घरों का बजट बिगड़ने लगा है शहरों में हालात यह हैं कि लोग अपने बच्चों तक के बजट में कटौती कर रहे हैं लोग गाड़ियों पर चलते थे केंद्र सरकार ने उन्हें पैदल चलने पर मजबूर कर दिया वहीं माल ढुलाई सहित दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी महंगी होने लगी हैं ।
महेश जाटव ने कहा कि कृषि प्रधान देश होने के बावजूद भी अब किसान खेती किसानी से डरने लगे हैं इसी तरह अगर डीजल में भी वृद्धि होती रही तो किसान खेती भी नहीं कर पाएंगे उनकी ट्रैक्टर एवं सिंचाई पंप में लागत बढ़ रही है ।
लोगों को रसोई गैस के लाले पड़ गए हैं खाना, नाश्ता मंहगा हो गया है
राज्य सरकार जो डीजल पेट्रोल और रसोई गैस पर जो कर लगा रही है उस पर भी कटौती की जाए सरकार को अपने खर्चों पर और अधिकारियों के शौकों पर कटौती करनी चाहिए ना की जनता की जेब पर डाका डालना चाहिए इन्होंने सी एन जी के बढ़ते दामों पर भी नाराजगी जताई ।
सुनील जैन, पूर्व विधायक
पैदल मार्च
कांग्रेस नेता मुकुल पुरोहित ने कहा यह देश का दुर्भाग्य है की राजतंत्र में डाकू बंदूक की नोक पर लोगों को लूटा करते थे और लोकतंत्र में सत्ता की लुटेरी भाजपा की सरकार कलम की नोंक पर लोगों को लूट रही है अगर डाकू गुनहगार हैं तो सरकार भी गुनहगार है ।
पैदल यात्रा के समापन पर जिला शहर कांग्रेस ने मंहगाई पर नियंत्रण करने नायब तहसीलदार बहादुर सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा ।
पैदल यात्रा का आभार आनंद हेला ने माना ।
















