कांग्रेस का फोकस वोटर लिस्ट पर

जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष महेश जाटव ने कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक ली । बैठक में प्रमुख रूप से नगरीय निकाय चुनाव हेतु जो नवीन मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ है

शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों वा वार्ड के पदाधिकारियों से समीक्षा करने की बात कही है ।

बैठक को संबोधित करते हुए महेश जाटव ने कहा कि सभी मिलकर मतदाता सूची की जांच करें और जहां भी लिस्ट में गड़बड़ी मिलें उस पर आपत्ति दर्ज कराई जावे ।


किसी किस्म की परेशानी हो तो त्वरित कांग्रेस कार्यालय में संपर्क करें ।