भव्य स्वागत : महामंत्री की गृह नगर एंट्री

सागर आ रही हैं प्रदेश भाजपा की नई महामंत्री: डॉ. लता वानखेड़े का भव्य स्वागत तय

सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े को प्रदेश भाजपा संगठन में महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के बाद वह 26 अक्टूबर को अपने गृह नगर सागर का आ रही हैं। इस अवसर पर जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

डॉ. वानखेड़े सुबह 9 बजे छिंदवाड़ा से रवाना होंगी। पहले उनका स्वागत सिहोड़ी, फिर अमरवाड़ा और हरई में किया जाएगा। हरई में वे प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को भी सुनेंगी।

दोपहर 1 बजे वे बरमान में मां नर्मदा के दर्शन करेंगी और 2 बजे देवरी पहुंचेंगी, जहां उनका स्थानीय स्तर पर स्वागत होगा। इसके बाद गौरझामर, सुरखी, टोल नाका चितोरा और बमोरी चौराहा पर उनका स्वागत किया जाएगा।

शाम 6 बजे सागर पहुंचने पर वे सिविल लाइन स्थित विवेकानंद प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद जिला पंचायत कार्यालय, गायत्री माता मंदिर, गोपालगंज लाल स्कूल, बस स्टैंड, तीन बत्ती, भगवान तिराहा, परेड मंदिर कैंट, रजाखेड़ी तिराहा और मकरोनिया चौराहा पर विभिन्न प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना करेंगी।

रात 9:15 बजे भारत चौक मकरोनिया में उनका आभार सभा आयोजित किया जाएगा। इस स्वागत में नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया, नपा अध्यक्ष मिहीलाल और मकरोनिया मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहेंगे।

डॉ. वानखेड़े के गृह नगर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और उनका स्वागत भव्य और यादगार होने वाला है।