सागर शहर में किये जा रहे विकास एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों की श्रृंखला हर किसी को आश्चर्य में डाल रही है। स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग पाने के उद्देश्य से लगातार ब्लैक स्पॉट समाप्त कर नये-नये आकर्षक सौन्दर्य स्थल विकसित किये जा रहे हैं।
इसी प्रकार के विभिन्न सौन्दर्यीकरण कार्यों के छायाचित्रों से अंकित कॉपी रजिस्टर के कबर पेज विद्यार्थियों सहित सभी को सागर की सौन्दर्यगाथा से रूबरू करायेंगे।
नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री के नवाचारों से स्थानीय नागरिक प्रेरित होकर स्वच्छता कार्यों में अपने-अपने स्तर पर हाॅंथ बटाने के लिए आगे आ रहे हैं।
निगमायुक्त श्री खत्री के नवाचारों की श्रंखला में एक और नवाचार मंगलवार को जोड़ा गया, सागर के सिविल लाईन स्थित दीपक स्टेशनरी के संचालक द्वारा अपनी स्टेशनरी और होलसेल में विक्रय की जाने वाली काॅपी व रजिस्टरों के कबर पेज पर सागर शहर में किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों व दर्शनीय स्थलों के छायाचित्र प्रिंट कराकर शहर की सुंदरता को छात्र-छात्राओं के माध्यम से घर-घर पहुंचाने की तैयारी की गई है।
मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में निगमायुक्त श्री खत्री ने उक्त काॅपी रजिस्टरों के बंडल का रिबन खोलकर विमोचन किया ।
और स्वच्छता से विद्यार्थियों को अवगत कराकर जोड़ने के इस कार्य हेतु सराहना की।
उन्होंने कहा की बच्चों के माध्यम से कही गई बातों का असर घर परिवार व अन्य जनों पर अधिक पड़ता है। अक्सर हम सब घरों पर देखते हैं की बच्चों की बातें विशेष ध्यान आकर्षित करती हैं स्कूली बच्चे अपनी काॅपी किताबो पर बने चित्रों, नेमचिट चित्रों आदि पर विशेष चर्चा आपस में और घरों पर उत्सुक्ता के साथ करते हैं, ऐसे में सागर शहर को स्वच्छता में अव्वल बनाने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी और शहर के सुंदर विकास कार्यों से जुड़े छायाचित्रों का रजिस्टर और काॅपियों पर अंकित किया जाना स्वच्छता कार्यों को घर-घर पहुंचाने की दिशा में एक अनूठा प्रयास है।
उन्होंने कहा की पढ़ाई के दौरान बार-बार बच्चों की नजर इन चित्रों पर जायेगी और वे अपने शहर की सुंदरता से परिचित होंगे। उन्हें स्वच्छता की शिक्षा मिलेगी और बच्चों के साथ ही उनके परिवारों को भी स्वच्छता सुंदरता के प्रति जागरूक बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा की निगम प्रशासन सामाजिक सरोकार से इन रजिस्टर्स व काॅपियों का जरूरतमंद बच्चों में वितरण भी करेगा। निगम द्वारा संचालित 3आर सेंटरों एवं अन्य प्रकल्पों के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों तक ये रजिस्टर्स व काॅपियां पहुचाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा की शिक्षा से जुड़ा दान महादान की श्रेणी में है।
किसी जरूरतमंद को शिक्षा में आवश्यक मदद समय पर उपलब्ध हो जाये तो पूरा परिवार ही नहीं अपितु एक बड़ा शिक्षित संस्कारवार व समृद्ध समाज गढ़ने में मील का पत्थर साबित हो सकता है। उन्होंने निगम प्रशासन में अधिकारियों कर्मचारियों एवं अन्य जुड़े हुए सक्षम व्यक्तियों से अपील कर जनभागीदारी से अपने-अपने स्तर पर इस शिक्षादान के कार्य में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा की निश्चित ही सागर शहर आज जागरूक बना है और नागरिकों द्वारा आगे बढकर स्वच्छता में किये जा रहे सहयोग को आगे प्रोत्साहित किया जायेगा।
रजिस्टर कॉपी के विमोचन के दौरान सिद्धार्थ जैन ने कहा की मेरा वर्धमान नोटबुक उद्योग के नाम से कॉपी उद्योग है हम हर साल लाखों कॉपी रजिस्टर बनवाते और विक्रय करते हैं हमारे मन में वर्षों से व्यापार के साथ कुछ सामाजिक कार्य करने की भी इच्छा थी। एक दिन रास्ते से गुजरते हुए एक होर्डिंग देखी जिसमें सागर नगर निगम का जागरुकता अभियान का विज्ञापन देखा और उसमें सागर की सुंदर तस्वीरों ने हमें प्रभावित किया। तभी ये ख्याल आया कि क्यों ना अपने रजिस्टर कॉपी पर इस प्रकार के चित्र छापें जो सभी को सागर शहर और इसकी सुंदरता से परिचित करायें और शिक्षा सामग्री के माध्यम से भी लोगों को जागरुक किया जाए। और इसी मंशा से हमने अभी पहला लॉट प्रिंट कराया है यह कार्य आगे भी चलता रहेगा।
















