ज्ञान की साधना को सलाम

प्रोफेसर दिवाकर सिंह राजपूत ऑब्जर्वर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

विश्वविद्यालय की प्रतिभा के रूप में युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत प्रोफेसर दिवाकर सिंह राजपूत को ऑब्जर्वर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2026 का सम्मान प्रदान किया गया है.

प्रोफेसर दिवाकर सिंह राजपूत वर्तमान में जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर में कुलगुरु (वाइस-चांसलर) के पद पर कार्यरत हैं. इसके पूर्व उन्होंने एक लंबे समय तक डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर में विभिन्न पदों पर अपनी सेवायें दी हैं.

ऑब्जर्वर पीस फाउण्डेशन वाराणसी उत्तर प्रदेश द्वारा प्रोफेसर राजपूत को ऑब्जर्वर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2026 का सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान एवं उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया है. पूर्व में उनको लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, मेन ऑफ द ईयर अवार्ड, टीचर एक्सीलेंस अवार्ड, आई एस सी फैलो अवार्ड, कोरोना वॉरियर्स अवार्ड, पोलियो उन्मूलन अवार्ड आदि से सम्मानित किया जा चुका है.