KV 04 सागर में प्रतिभा का धमाका

विद्यार्थियों ने गुणवत्ता, मानकीकरण और उपभोक्ता जागरूकता पर दिखाई प्रतिभा

सागर।

सागर स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 में सत्र 2025-26 के अंतर्गत BIS स्टैंडर्ड क्लब द्वारा क्विज प्रतियोगिता एवं मानक लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में गुणवत्ता, मानकीकरण और उपभोक्ता जागरूकता के प्रति समझ विकसित करना रहा।

कार्यक्रम में विद्यालय के स्टैंडर्ड क्लब से जुड़े विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने मानकों, गुणवत्ता और BIS से संबंधित विषयों पर अपने ज्ञान और त्वरित सोच का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। वहीं स्टैंडर्ड लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने टीम के रूप में कार्य करते हुए मानकीकरण और गुणवत्ता जैसे विषयों पर अपने विचार रचनात्मक एवं संगठित ढंग से प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन विषय-वस्तु, सृजनात्मकता, प्रस्तुति और टीमवर्क के आधार पर किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के साथ सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

विद्यालय के प्राचार्य आर.एस. वर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में गुणवत्ता और मानकों के महत्व को अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।