महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद को लेकर सागर में सियासी हलचल, हो रही रायशुमारी
सागर। संगठन सृजन अभियान के तहत महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के चयन को लेकर आज सागर में हलचल तेज है। दमोह से जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी ठाकुर मंगलवार दोपहर 2 बजे राजीव गांधी कार्यालय, तीन बत्ती में रायशुमारी करेंगी।
बैठक में जिलेभर के कांग्रेस पदाधिकारी, पूर्व सांसद-विधायक, नगर निगम व पंचायत प्रतिनिधि, ब्लॉक अध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल होंगे।
जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी आशीष ज्योतिषी ने बताया कि सभी वरिष्ठ और युवा कांग्रेसजनों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।
प्रदेश महासचिव एवं कार्यकारी अध्यक्ष रिचा सिंह गौंड ने कहा कि यह बैठक संगठन सृजन अभियान की दिशा में महिला कांग्रेस को नई ऊर्जा देगी।
















