सागर : सेवादल हुआ नजरबंद

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के सागर नगर आगमन के पूर्व ही शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,ब्लाक अध्यक्ष नितिन पचौरी,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप गुप्ता, प्रवीण यादव, कट्टू शुक्ला, यश कटारे आदि को घर से थाने तक पैदल लाकर थाने में नजरबंद कर दिया।

शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि अंग्रेजों और मुगलों के शासन में भी इस तरह की तानाशाही नहीं हुई जैसी इस भाजपा के राज में चल रही है। विपक्ष को अपनी बात कहने का कोई अधिकार ही नहीं रहा। प्रदेश की मूलभूत समस्याओं की बात करना और जनता से जुड़े मुद्दे उठाने का अधिकार भी भाजपा सरकार छीन रही है।