जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करना हुआ आसान.

शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की सुविधा हेतु जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई है। इस हेतु नागरिकगण वेबसाइट dc -crsorgi.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं नगर निगम सीमान्तर्गत तथा जिन हॉस्पिटल में जन्म एवं मृत्यु हुई है उनके आवेदन संबंधित हास्पिटल द्वारा किए जायेंगे जिसको नगर निगम द्वारा केवल स्वीकृति अथवा अस्वीकृत किये जाकर शेष प्रक्रिया हॉस्पिटल द्वारा पूर्ण जायेगी तथा संबंधित हास्पिटल से ही जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

 जन्म एवं मृत्यु शाखा प्रभारी राजेश सिंह राजपूत ने बताया कि पूर्व में नगर निगम द्वारा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण जारी किये जाते थे लेकिन शासन के निर्देशानुसार नगर निगम सीमान्तर्गत आम नागरिकों की सुविधा हेतु जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाये जाने हेतु अब सीधे ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई है। इस हेतु नागरिकगण वेबसाइट crsorgi.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं, जिसको नगर निगम द्वारा केवल स्वीकृति अथवा अस्वीकृत किये जाकर शेष प्रक्रिया हॉस्पिटल द्वारा पूर्ण की जायेगी तथा संबंधित हास्पिटल से ही जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में नगर निगम क्षेत्र के समस्त हास्पिटल को संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण करा दी गई है।