कौमी एकता और भाईचारे के प्रतीक के रूप में हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैह की याद में तीन दिवसीय मुख्तासिर प्रोग्राम का आयोजन पटकुई बरारू, सागर में किया जा रहा है। यह आयोजन 24 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 26 अप्रैल 2026 तक चलेगा।
कार्यक्रम की शुरुआत 24 अप्रैल को संदली चादर के साथ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके बाद 25 और 26 अप्रैल को बाद नमाज़ इशा मेहमान खुसूसी की तकरीर और नात-ओ-मनकबत का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन में फतेहाबाद (उ.प्र.) से मशहूर कलाकार रिजवान चिश्ती और उजमा नाज अपनी प्रस्तुतियां देकर महफिल को रौशन करेंगे। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा और श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं।
कार्यक्रम के आयोजक रमसत उर्स कमेटी, पटकुई बरारू, सागर ने सभी क्षेत्रवासियों और अकीदतमंदों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
साथ ही, मेले में दुकान लगाने के इच्छुक व्यापारियों के लिए संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि वे समय रहते अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।










