ज्ञानेश को लेकर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट कूच

सागर, 30 सितंबर 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कथित पक्षपातपूर्ण रवैये और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर आज जिला ग्रामीण एवं शहर कांग्रेस कमेटी सागर द्वारा कलेक्ट्रेट का जोरदार घेराव किया गया। लोकतंत्र की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला।

दोपहर ठीक 1 बजे सिविल लाइंस स्थित कैंट शॉपिंग मॉल से बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों का पैदल मार्च शुरू हुआ। जैसे ही जुलूस कलेक्टर कार्यालय के पूर्व स्थित चंद्रा पार्क के पास पहुंचा, वहां पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने बैरिकेडिंग लगाकर कांग्रेसजनों को रोकने का प्रयास किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ने पर पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चोटें आईं।

वाटर कैनन के प्रयोग के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। पूरा परिसर “ज्ञानेश हटाओ–लोकतंत्र बचाओ” और “सरकार जब-जब डरती है, पुलिस को आगे करती है” जैसे नारों से गूंज उठा।

भूपेंद्र सिंह मोहासा ने कहा—

जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा ने कहा कि आज के प्रदर्शन में जिले की सभी आठों विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेसजनों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता को दर्शाता है।

भूपेंद्र सिंह मुहास, सागर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष

उन्होंने कहा कि चुनावी निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर वाटर कैनन का प्रयोग लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास है। अगर चुनाव ही निष्पक्ष नहीं होंगे तो लोकतंत्र कैसे बचेगा? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि

आज का दिन सागर के इतिहास में दर्ज होगा। कैंट मॉल से कलेक्ट्रेट तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बता दिया है कि वे लाठी और वाटर कैनन से डरने वाले नहीं हैं। हमारी मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तत्काल इस्तीफा दें।

महेश जाटव, सागर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष

 

प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के मुखौटे लगाए हुए भी नजर आए, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

प्रदर्शन में कमलेश साहू (सुरखी), विक्रम ठाकुर और समीर खान सहित कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं।

पैदल मार्च घेराव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष स्वदेश जैन गुड्डू भैया जगदीश यादव राजकुमार पचौरी, पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी, संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी,रामकुमार पचौरी अखिलेश मोनी केशरवानी, अभिषेक गौर बब्बू यादव, नीरज शर्मा कमलेश साहू माधवी चौधरी राजकुमार धनोरा,पप्पू गुप्ता, अभिषेक गौर, कमलेश तिवारी,मनोज पवार,जितेंद्र रोहण, पी पी नायक राकेशराय मोर्चा संगठन अध्यक्षों बी डी पटेल, सिंटू कटारे,रिचा सिंह,किरण सोनी, संदीप चौधरी,सागर साहू, पार्षद गण ताहिर खान,शिव शंकर यादव, रोशनी वसीम खान, नीलोफर चमन अंसारी, ब्लॉक अध्यक्षों में नरेन्द्र मिश्रा, प्राण सिंह कुशवाह, पप्पू यादव,गजेंद्र लोधी,राजू पटेल,शिवराज सिंह ठाकुर जानकी कुर्मी यासीन खान सोम तिवारी रवि उमाहिया देवेंद्र कुर्मी भूपेंद्र सिंह राजपूत शंकर सिंह लोधी राजकिशोर दुबे नगर अध्यक्षों में निशांत रिछारिया रईस कुरैशी लक्ष्मी कोरी डॉ.मनोहर आठिया प्रमिला सिंह राजपूत,संजय मोंटी यादव,मुकुल पुरोहित, ,जतिन चौकसे, संतोष सराफ,आर आर पारासर,चन्दभान दिवान, आनंद तोमर, भावसिंग यादव, प्रशांत समैया, अशोक परिहार वीर सिंह चढ़ार सतीश तिवारी मीणा पवन पटेल रेखा सोनी उमा चौरसिया मीरा अहिरवार मनीष तिवारी मीना पटेल निलेश अहिरवार मयंक ठक्कर देवेंद्र नायक,धन सिंह अहिरवार नंदकिशोर भारती, ठाकुरदास कोरी, विजय साहू, हीरालाल चौधरी, चक्रेश सिंघई, जितेंद्र चौधरी, बृजेंद्र मिश्रा, प्रेम नारायण विश्वकर्मा श्याम करवरिया,पीयूष अवस्थी, पाशु भाई, राजा सेन, बंटी कोरी, प्रियंका पांडे,संजना कुर्मी, लोक राम विश्वकर्मा, रघुवीर यादव, श्रीकांत सराफ,ब्रती चंद्र जैन, जितेंद्र मिश्रा, चंद्रभान सिंह ठाकुर,डॉ. हेमंत लारिया,परम लोधी, महेंद्र ठाकुर, युवक कांग्रेस से विधानसभा अध्यक्ष अमन लोधी प्रणव राजपूत रोहित कुर्मी,नितिन बाजपेई, प्रणव राजपूत इदरीश खान,वीर सिंह लोधी, बबलू लोधी, हरीश कुमार सेन,पुरसोत्तम शिल्पी, ,दिनेश रावत, देव प्रशांत सिंह ठाकुर, नीरज बेगी, राकेश विश्वकर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, नंदराम, गब्बर सिंह,हेम कुमारी कुर्मी, प्रेम नारायण अहिरवार जय पाराशर विजय पाराशर चंदन सुहाने मनोज राय सुरेश रैकवार, विनोद रैकवार, संजय रोहिदास जाहिद ठेकेदार सीमा कमल चौधरी पार्षद, अजय अहिरवार पार्षद, मनोज गुप्ता, वीरेंद्र हिंडोरिया सहेंद्र सिंह, राशिद खान, मदन सेन, जयराम खटीक, प्राण सिंह लोधी, युवराज राजा, हरविंदर सिंह बुंदेला, बबलू लोधी, बद्री यादव, संतोष नामदेव, विक्रम सिंह ठाकुर,फहीम कुरैशी, शादाब मंसूरी, अब्बू कुरैशी, रिशु भाटेले, दीपक मिश्रा, अनिल बाल्मीकि, शिवम स्वामी अनिल सोनी, विक्रम बुंदेलखंडी इसाक खान, धर्मेंद्र बघेल महेंद्र यादव नारायण कुर्मी, कमलेश लोधी सुरेंद्र गुर्जर नरेश यादव, मजीद खान,महेंद्र सगोनिया, मुबारक खान, यशपाल ठाकुर पप्पू पाटस्कर, मोती कुशबाहा महेंद्र बकडा,राजू ठाकुर दिनेश पटेल हरिद्वार पटेल वीरेंद्र पटेल कैलाश पटेल नरेश अहिरवार इसरार खान रत्नेश पटेल रविंद्र लोधी बिहारी कुशवाहा वीरसिंह दीवान, विनोद विश्वकर्मा, कुंजीलाल आदिवासी, लल्ला यादव खाटू शुक्ला मुकुल अग्निहोत्री लीलाधर सूर्यवंशी समीर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।

उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक करने दी