स्कूल में गूंजा स्वास्थ्य संदेश

रोटरी क्लब सागर सेन्ट्रल द्वारा बी आर माडल एवं सी आर माडल स्कूल में बच्चों का स्वास्थ शिविर आयोजित किया गया। इसमें लगभग 250 से 300 बच्चों का स्वास्थ चैकअप किया गया। जिसमें उपस्थित रो. आजाद जैन, रो. डा प्रिन्स अग्रवाल, डा. सत्यनारायण (भग्योदय चेरिटेबिल अस्पताल) रो. डा स्वप्निल सिंघई, डॉ विजय मनोट, डाॅ. गोस्वामी जी के द्वारा बच्चों का जनरल चैकअप, दन्त परीक्षण किया गया एवं दवाईयों का वितरण भी किया गया।

शिविर में बच्चों के परिजनों को भी भविष्य में बच्चों के प्रति की जाने वाली सावधानियों के बारे में भी अवगत कराया गया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब सागर सेन्ट्रल के अध्यक्ष रो. अभिनय जैन, रो. डा आजाद जैन, रो0 डा. स्वप्निल सिधई, रो0 अमित गुप्ता, रो0 अनिल चंदेरिया रो0 हिना गुप्ता, रो0 विजय भूषण वर्मा, रो0 अशोक सोनी, रो0 अनुराग चौधरी, रो0 समीर सराफ, रो0 राकेश जैन एवं क्लब के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

विद्या प्रसारणी सभा के सदस्य रो0 अशोक सोनी, वी. आर माडल स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती विजय लक्ष्मी दुबे, सी आर माडल स्कूल के प्रिंसिपल आर के सैन, एवं स्कूल के शिक्षक श्रीमती प्रिन्सी जैन , डा अरुण पंडित, श्रीमती अंजना नगाइच, श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव, श्रीमती प्रिया, श्रीमती दीप्ति साहू का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में अतिथियों का प्रतीक चिन्ह एवं शाल प्रदान कर सम्मान किया गया।