राष्ट्रीय पर्व : हर जगह भाजपा

राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान से लाखों करोड़ों लोग जुड़ते चले गये । पार्टी ने स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने की सुनियोजित परिकल्पना को साकार रूप दिया, और तिरंगे झंडे के साथ हर तरफ भारतीय जनता पार्टी ही नजर आई । सागर जिले में भी हर घर तिरंगा अभियान का उत्साह रहा । जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी के अध्यक्षीय कार्यकाल का पहला स्वतंत्रता दिवस था जिसे इन्होंने पार्टी की थीम को मैदानी परिपाटी में लोगों के बीच उतारकर तिरंगे की शान को उत्साह और जनभावनाओं से लबरेज कर दिया ।

भारतीय जनता पार्टी जिला सागर के तत्वाधान मे 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सागर में मौन जुलूस निकाला गया। मौन जुलुस में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी,सागर सांसद डॉ लता वानखेड़े, विधायक शैलेन्द्र जैन एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार पूर्व विधायक सुधा जैन पूर्व जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह ठाकुर शामिल हुए।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि 1947 में धर्म के आधार पर हुआ देश का विभाजन इतिहास का एक काला अध्याय है। कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण भारत का बंटवारा हुआ, जिससे लाखों निर्दोष भाइयों-बहनों को अपना घर छोड़ना पड़ा और लाखों लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी यह दर्द आज भी ताजा है और पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा।

यह दिन उन लाखों लोगों की स्मृति को समर्पित है, जिन्हें नफरत और हिंसा के कारण विस्थापित होना पड़ा।

शैलेन्द्र कुमार जैन, विधायक सागर

 

विभाजन की विभीषिका वास्तव में दिल को दहलाने वाली घटना थी. यह दुनिया की पहली घटना होगी जब एक तरफ लोग आजादी का जश्न मना रहे थे, वहीं दूसरी ओर विभाजन के कारण पाकिस्तान से लाखों लोग अपनी जान बचाकर जैसे-तैसे यहां भाग कर आ रहे थे.

डाॅ लता वानखेड़े, सांसद सागर

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि विभाजन की विभीषिका पर आधारित प्रियदर्शनी भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में लगाई गई है। जिसका उद्घाटन सांसद लता वानखेड़े, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने किया। कार्यक्रम में जगन्नाथ गुरैया निकेश गुप्ता देवेन्द्र कटारे मनीष चौबे विक्रम सोनी अंशुल परिहार अभिमन्यु सोनी प्रासुक जैन नितिन सोनी सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संभागीय भाजपा कार्यालय में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी सांसद लता वानखेड़े विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के संभागीय कार्यालय में ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद सभी ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस पर सागर के सभी जिलावासियों और पार्टी कार्यकताओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की आजादी के 79 वर्षो में भारत ने दुनिया में विकास की नई ऊचाइयों को छुआ है और भारत पर दुनिया का विश्वास बढ़ा है। देश ने हर गरीब के जीवन को बदलने मे नए आयाम छुए है। आज इस पावन पर्व पर देश की आजादी को अक्षुण बनाए रखने का पार्टी के कार्यकर्ताओं से लेकर सभी जिलावासियों ने संकल्प लिया है।


ध्वजारोहण कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता हरिराम सिंह, रामकुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, लक्ष्मण सिंह, नवीन भट्ट, चैन सिंह ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, जिला कार्यालय मंत्री देवेन्द्र कटारे, जिला कोषाध्यक्ष निकेश गुप्ता, जिला मंत्री सविता साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष नीलम अहिरवार, नीरज यादव, अमित बैसाखिया, रीतेश तिवारी, विक्रम सोनी, मनीष चौबे, प्रासुक जैन, अंशुल परिहार, नितिन सोनी, बाल किशन सोनी, राहुल वैध, डॉ.दसरथ मालवीय, रवि ठाकुर, शुभम गोस्वामी, प्रमोद चौरसिया, मनोज रैकवार,दीपक दुबे, सुनील सेलट, हेमंत पचौरी, नीलेश जैन,अमित भट्ट रिंकू राज,सतीश जैन,गोपी पंथी सुनीता रैकवार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।