नई पाइपलाइन से मिलेगा पानी

15 फरवरी से दो स्थानों पर पुरानी पाइपलाईन को बंदकर टाटा द्वारा बिछाई गई नयी पाईप लाईन से पेयजल की सप्लाई की जाएगी।

जलप्रदाय शाखा द्वारा जानकारी दी गई है कि 15 फरवरी से परकोटा वार्ड में एवं गोपालगंज वार्ड स्थित गायत्री मंदिर से लालस्कूल चौराहा और डा.रश्मि शुक्ला गली में पुरानी पाइपलाईन बंद करके टाटा द्वारा बिछाई गई नयी पाईप लाईन से जलापूर्ति की जाएगी।

अतः नागरिकों से अनुरोध है कि टाटा द्वारा नवीन पाईप लाईन में कनेक्शन प्राप्त करने हेतु यदि आपका नल कनेक्शन नगर निगम में पूर्व से स्वीकृत है तो जलकर चुकता की रसीद, आधार कार्ड, बिजली बिल, नगर पालिक निगम कार्यालय में जमा करावें। जिन नागरिकों के पास पूर्व से कनेक्शन नहीं हैं वे नगर निगम में आवेदन कर नियमानुसार राशि एवं दस्तावेज जमा कराकर नवीन कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं ।