डेयरी विस्थापन : सागर में स्वच्छता क्रांति की नई मिसाल

निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने मंगलवार को तिलकगंज शुक्रवारी वार्ड का निरीक्षण कर यहां संचालित विभिन्न डेयरियों को देखा और सभी डेयरियों को तत्काल शहर से बाहर ले जाने के निर्देश दिये। उन्होंने मंगलवार को तिलकगंज शुक्रवारी वार्ड की 6 बड़ी डेयरियों का निरीक्षण किया।

कान्हा डेयरी, शंकर ग्यारसी डेयरी, राजू यादव डेयरी, बबलू यादव डेयरी, तिलक घोषी डेयरी और जानू यादव डेयरी संचालकों से संवाद किया। इसमें से 5 डेयरी संचालकों ने अपनी अपनी डेयरियां निर्धारित समय पर शहर से बाहर विस्थापित करने हेतु सहमति दी और एक डेयरी संचालक राजू यादव तिलकगंज पर एफआईआर कराने के निर्देश निगमकर्मियों को दिये। निगमायुक्त ने कहा की शहर की स्वच्छता, सुंदरता के साथ शहर विकास और पशुओं से लोगों की सुरक्षा के लिए डेयरी विस्थापन आवश्यक हैं।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान तिलकगंज की नालियों में बहता गोबर और पानी देखकर कहा की शहर की डेयरियों में बड़ी मात्रा में जानवरों का गोबर मलमूत्र आदि सीधे नालियों में बहा दिया जाता है। यह गोबर बहुत ही कठोर रूप में जम जाता है जिससे विभिन्न प्रकार की हानिकारक गंध, नाली जाम, मच्छर मक्खीयां और अन्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं जो की शहर की स्वच्छता में तो बाधक हैं ही साथ ही साथ नागरिकों के स्वास्थ्य पर भी हानिकारक प्रभाव डालते हैं। उन्होंने कहा की सागर शहर को स्वच्छता में अब्बल बनाने, शहर की सुंदरता को बनाये रखने, पशुओं के सड़कों पर खुले में विचरण से होने वाली यातायात समस्या समाप्त करने और नागरिकों को स्वास्थ्य समस्या होने से बचाने जैसे विभिन्न उद्देश्यों की पूर्ति के लिए महत्वकांक्षी डेयरी विस्थापन परियोजना हफसिली के शतप्रतिशत प्रभावी संचालन हेतु प्रत्येक पशु डेयरी को शहर से बाहर करने की कार्यवाही लगातार की जायेगी।

नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री ने स्वयं विभिन्न डेयरी पर पहुंचकर शहर के डेयरी संचालकों से बातचीत की और हफसिली में उन्हें प्लॉट आवंटन की जानकारी ली उन्होंने शहर से डेयरी विस्थापित करने पर प्लॉट आवंटन सहित अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति का आश्वासन देते हुए कहा की डेयरी संचालकों को बार-बार समझाइस देने के बाद अब कड़ा रुख अपनाया गया है। उन्होंने कहा की पशु विचरण मुक्त सागर बनाने का मैराथन प्रयास एक बार पुनः प्रारम्भ किया गया है और यह प्रयास अंतिम डेयरी के शहर से बाहर होने तक जारी रहेगा। शहर के हित में नगर निगम का सहयोग करने वाले प्रत्येक डेयरी संचालक की विभिन्न मूलभूत आवश्यकताओं में निगम प्रसासन पूरा सहयोग करेगा।

उन्होंने निगमकर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा की डेयरी बाहर करने हेतु उक्त सभी डेयरी संचालकों को दिये गए समय अनुसार डेयरी शहर से बाहर कराना सुनिश्चित कराएं। शहर की प्रत्येक डेयरी विस्थापित कराने में निगम प्रशासन योजनाबद्ध तरीके से काम करे। निगम प्रशासन डेयरी शहर से बाहर कराने हेतु समस्त डेयरी संचालकों का सहयोग करेगा और जहाँ आवश्यकता होगी तो कड़ाई का रुख भी अपनायेगा। डेयरियों का शहर से बाहर होना डेयरी संचालकों, नागरिकों, पशुओं और हमारे शहर सभी के हित में है।