पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नंबर 1, सागर कैंट ने केवीएस AI विद्यासेतु हैकाथॉन 2025 में शानदार सफलता प्राप्त करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता केवी नंबर 2, दिल्ली कैंट ऑडिटोरियम में केन्द्रीय विद्यालय संगठन मुख्यालय के तत्वावधान में आयोजित की गई थी।
विद्यालय की टीम ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सर्वश्रेष्ठ आइडिया इनोवेशन पुरस्कार (Best Idea Innovation Award) भी जीता। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 913 केन्द्रीय विद्यालयों से 3,685 टीमों और 17,964 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सागर कैंट की विजेता टीम में तानिश नंदनवार, मेहुल कुमार अंश, शौर्य सत्यार्थी और अभिनव गौतम शामिल थे। टीम के मार्गदर्शक आलोक तिवारी (TGT कार्य शिक्षा, मेंटॉर) ने विद्यार्थियों को नवाचार और तकनीकी सोच की दिशा में प्रेरित किया।विद्यालय के प्राचार्य मनीष गुप्ता (Principal, KV No. 1 Sagar) ने टीम की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, टीमवर्क और रचनात्मक सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए सम्मान की बात है और यह अन्य विद्यार्थियों को भी AI और नवाचार की दिशा में प्रेरित करेगी।














