कांग्रेस का गणतंत्र

जिला शहर कांग्रेस द्वारा सर्वप्रथम जय स्तंभ पर झंडा वंदन करने के उपरांत जिला शहर कांग्रेस कार्यालय के पास मुख्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने ध्वजारोहण किया ।

जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष महेश जाटव ने मौजूद सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों का कांग्रेस जनों की उपस्थिती में सम्मान किया ।

महेश जाटव ने सर्वप्रथम सभी कांग्रेस जनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम महान गणतंत्र-दिवस के उपलक्ष में एकत्रित हुए हैं यही वो दिन है जब भारतीय संविधान26 जनवरी वर्ष 1950 में लागू हुआ था गणतंत्र दिवस हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है यह 26 जनवरी केवल तारीख नहीं है बल्कि करोड़ों भारतीयों के सपनों ,संघर्षों और बलिदानों का परिणाम है महेश जाटव ने कहा कि हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ उस वक्त हमारे पास कोई संविधान नहीं था 26 जनवरी 1950 को अपना संविधान अपना राष्ट्रपति अपनी सरकार अपना राष्ट्रध्वज हो जाने से गणतंत्र राज्य बना यह भारतीय संविधान दुनिया का सबसे विस्तृत और लंबा लिखित संविधान है जो डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब के द्वारा संभव हो सका हम सभी को इसका पालन और रक्षा करनी है और मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जो अपना संदेश कांग्रेस जनों को दिया है उसके लिए हमें सभी को मिलकर पूरा करना है

जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष महेश जाटव एवं ब्लॉक अध्यक्षों ने वरिष्ठ कांग्रेस जनों की मौजूदगी में बड़ा बाजार काकागंज मछरयाई गोपाल गंज एवं साबू लाल स्मारक पहुंचकर देश को आजाद करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी ।