सागर निगम का बड़ा अभियान

नगर पालिक निगम सागर द्वारा सभी वार्डों में मच्छरों से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए 12 मार्च से 09 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाकर कीटनाशक दवा का छिड़काव एवं फागिंग कराया जाएगा ।

निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने बताया कि अभियान के सुचारू संचालन हेतु वार्ड क्रमांक 01 से 16 तक रोहित कुर्मी, वार्ड क्रमांक 17 से 35 तक श्याममोहन दुबे तथा वार्ड क्रमांक 36 से 48 तक दुष्यंत मछंदर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में नालियों में रुके हुए पानी के बहाव को सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु वार्ड क्रमांक 01 से 16 तक शशांक रावत, वार्ड क्रमांक 17 से 35 तक रज्जन करोसिया तथा वार्ड क्रमांक 36 से 48 तक विकास गुरु जोन प्रभारी अपने निर्देशन में कार्य कराएंगे ।

कीटनाशक छिड़काव एवं फागिंग

◼️12 मार्च – गौरनगर वार्ड, गुरुगोविंद सिंह वार्ड, नरयावली नाका वार्ड

◼️13 मार्च – इन्द्रानगर वार्ड, सुभाष नगर वार्ड, मोहन नगर वार्ड

◼️14 मार्च – सिविल लाइन वार्ड, तुलसी नगर वार्ड, राजीव नगर वार्ड

◼️16 मार्च – मधुकरशाह वार्ड, शास्त्री वार्ड, विवेकानंद वार्ड

◼️17 मार्च – शिवाजीनगर वार्ड, संत कंवरराम वार्ड, संत कबीर वार्ड

◼️18 मार्च – गोपालगंज वार्ड, संत रविदास वार्ड, केशवगंज वार्ड,23 मार्च को वृंदावन वार्ड, भगतसिंह वार्ड, सूबेदार वार्ड, 24 मार्च को कृष्णगंज वार्ड, बल्लभ नगर वार्ड, चकराघाट वार्ड

◼️26 मार्च – शनीचरी वार्ड, मोतीनगर वार्ड, बरियाघाट वार्ड

◼️28 मार्च – शुक्रवारी वार्ड, चंद्रशेखर वार्ड, लक्ष्मीपुरा वार्ड

◼️30 मार्च – लाजपतपुरा वार्ड, कटरा वार्ड, पुरव्याऊ वार्ड

◼️02 अप्रैल – दयानंद वार्ड, जवाहरगंज वार्ड, काकागंज वार्ड

◼️04 अप्रैल – तिलकगंज वार्ड, रामपुरा वार्ड, पंतनगर वार्ड

◼️06 अप्रैल – भगवानगंज वार्ड, इतवारी वार्ड, तिली वार्ड

◼️07 अप्रैल – विट्ठल नगर वार्ड, गांधी चौक वार्ड, बाघराज वार्ड

◼️09 अप्रैल – परकोटा वार्ड, रविशंकर वार्ड, अंबेडकर वार्ड

निगमायुक्त ने संबंधित वार्डों के उप स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने वार्डों में स्वयं की उपस्थिति में फागिंग कार्य कराएं तथा वार्ड के सफाई संरक्षकों से शाम की विगार में विशेष सफाई कराकर कीटनाशक का छिड़काव सुनिश्चित कराएं। किए गए कार्य का सत्यापन संबंधित वार्ड पार्षद से कराकर स्वास्थ्य अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।