भुगतान नहीं तो पानी बंद

नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री द्वारा वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी वसूली की समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने मकरोनिया नगरपालिका पर माह सितम्बर 2025 तक जलकर राशि रू. 12 करोड़ 13 लाख 18 हजार 726 रुपए बकाया होने के कारण अंतिम नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। जलप्रदाय शाखा द्वारा जारी किए गए नोटिस में लेख किया गया है कि दिनांक 06 अक्टूबर 2025 तक बकाया जलकर राशि का भुगतान अनिवार्य रूप से नगर निगम को किया जावे अन्यथा की दशा में दिनांक 07 अक्टूबर 2025 से जलप्रदाय बंद कर दिया जावेगा। 

नगर निगम आयुक्त ने बताया कि पेयजल की सप्लाई में प्रति माह लगभग राशि रू. 1.5 करोड़ का व्यय करना पड़ रहा है। मकरोनिया नगर पालिका को दिनांक 01अप्रेल 2024 से जलप्रदाय किया जा रहा है जिसकी राशि जमा नहीं की जा रही है।