भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में सागर सांसद डॉ लता वानखेड़े को प्रदेश महामंत्री एवं रजनीश अग्रवाल को प्रदेश मंत्री का दायित्व मिलने के बाद सागर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह व्याप्त है।
शुक्रवार की शाम भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी विधायक शैलेंद्र कुमार जैन जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया,हरिराम सिंह ठाकुर, वरिष्ठ नेता गुड्डू वानखेड़े,सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर नेता द्वय की नियुक्ति पर बधाई दी।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दीपावली की तरह जमकर आतिशबाजी कर नेता द्वय की नियुक्ति का जश्न मनाया एवं पार्टी ध्वज को हवा में लहराते हुए भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान कर दिया।
इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि सागर जिले सहित समूचे बुंदेलखंड के लिए यह बड़ी उपलब्धि है प्रदेश कार्यकारिणी में महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का प्रतिनिधित्व हमें मिला है हम सभी सांसद लता वानखेड़े के पंच से सांसद और अब मंत्री से महामंत्री के सफर के साक्षी हैं उनकी योग्यता के आधार पर पार्टी ने उन्हें सम्मानित कर समूचे बुंदेलखंड वासियों को गौरवान्वित किया है साथ ही प्रदेश मंत्री के रूप में रजनीश अग्रवाल जी को नियुक्त कर हमारी खुशी को दोगुना किया है जिसके लिए हम सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हैं।
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सांसद लता वानखेडे को महामंत्री एवं रजनीश अग्रवाल को पुनः प्रदेश मंत्री का दायित्व प्रदान कर समूचे सागर जिले को सम्मानित किया है। नेता द्वय की नियुक्ति से प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता में उत्साह व्याप्त है। नेताद्वय के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी को सागर जिले में और अधिक मजबूती मिलेगी एवं नेताद्वय के नेतृत्व का लाभ प्रत्येक कार्यकर्ता प्राप्त होगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने सांसद लता वानखेड़े एवं रजनीश अग्रवाल को नव दायित्व की बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी के अन्य पदाधिकारी सहित जिला एवं मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
















