समाधान की दिशा में सार्थक होते शिविर

एक छत के नीचे कई विभाग, गढ़ाकोटा में प्रशासनिक सुविधाओं को सुलभ बनाने की कोशिश

गढाकोटा। प्रदेश में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत नागरिकों को पारदर्शी, संवेदनशील, उत्तरदायी एवं समयबद्ध लोक सेवाएँ सीधे उपलब्ध कराने “सरकार आपके द्वार अभियान के तहत रविवार को शादीघर में नगर स्तरीय शिविर का आयोजन हुआ ।

भाजपा युवा नेता अभिषेक भार्गव ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ के प्रमाण-पत्र वितरित किए। साथ ही, मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य है।

जन-जन की सेवा और हर जरूरतमंद के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का यह संकल्प निरंतर जारी रहेगा।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प. मनोज डब्बू तिवारी सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी गण एवं गणमान्य जन उपस्थित रहें।

▪️कार्यक्रम का संचालन विक्की जैन ने किया

▪️आभार सीएमओ धनंजय गुमास्ता ने व्यक्त किया।

शिविर में अभिषेक भार्गव की उपस्थिति में शासन द्वारा निर्धारित वार्षिक लक्ष्यों के अनुरूप पात्र हितग्राहियों को शिविर में ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया गया, शिविर में पहुंचे कई लोगों की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारी को अवगत कराया गया और विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान भी किया ।

शिविर में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, विद्युत और कृषि विभाग, राजस्व, स्वास्थ्य,, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।