भाजपा प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल, मीडिया टीम का ऐलान
भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन को और मजबूत करते हुए मीडिया टीम का विस्तार कर दिया है…
प्रदेश अध्यक्ष Hemant Khandelwal की सहमति से प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट और सदस्यगणों की नई सूची जारी कर दी गई है…
BJP की मीडिया टीम घोषित, सागर से रिशांक तिवारी बने पैनलिस्ट
बताया जा रहा है कि इस नई टीम में अनुभवी चेहरों के साथ-साथ कई सक्रिय और जमीनी कार्यकर्ताओं को मौका दिया गया है…
इस फैसले को संगठन की रणनीतिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है…
खासतौर पर मीडिया और जनसंपर्क के मोर्चे पर बीजेपी अब और आक्रामक नजर आएगी…
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने साफ कहा है कि पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना ही इस टीम का मुख्य लक्ष्य होगा…
वहीं, नई जिम्मेदारी मिलने पर सभी पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है और संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया है… राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि आने वाले चुनावों को देखते हुए बीजेपी ने अभी से अपनी मीडिया रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है…
















