फाइलें दफ्तर में, मेहनताना इंतजार में! आखिर शिक्षकों के भुगतान पर ब्रेक क्यों?
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश की कक्षा दसवीं एवं 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के वैल्यूएशन हुए आठ महीने हो जाने के बाद भी अभी तक शिक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की राशि प्रदान नहीं की गई है जबकि मंडल से राशि आए हुए बहुत समय का समय हो गया है और मूल्यांकन केंद्र अधिकारी द्वारा नोटशीट एवं शिक्षकों के बिल संभागीय मंडल कार्यालय में एक महीने पहले जमा कर दिए गए हैं इसके बाद भी संभागीय अधिकारी की मनमानी के कारण शिक्षकों को राशि प्राप्त नहीं हुई है पीएमयूएम शिक्षक संघ के प्रांतीय महासचिव मुकेश नेमा ने बताया कि आज संभागीय अधिकारी को ज्ञापन देकर मांग की गई है कि यदि एक सप्ताह में पारिश्रमिक राशि का भुगतान नहीं किया जाता है तो कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जायेगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी आपकी होगी ।
ज्ञापन देने संघ के जिला अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, प्रदेश संगठन मंत्री मनीष माथुर राम बाबू तिवारी चंद्रभान सिंह ठाकुर लखन पटेल चंद्रहास श्रीवास्तव संतोष अहिरवार अशोक पंवार अरविंद गोस्वामी , शैलेन्द्र राजपूत भगवत सिंह ठाकुर अनिल दुबे सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।










