33 वर्षों की सेवा यात्रा

आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन केंद्र में आज जैन मिलन मुख्य शाखा का 33 वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर मुख्य शाखा के सदस्यों द्वारा गौशाला में गौ माता को हरी सब्जियां तथा गुड का वितरण किया ।

बीमार गौ धन को श्रीमति रजनी श्रेयांश जैन lic द्वारा संबोधित किया गया। गौ सेवा केंद्र के कार्यकारी अध्यक्ष अरुण जी ताले वालों द्वारा गौसंवर्धन केंद्र में संचालित कार्यों की जानकारी दी गई। जैन मिलन मुख्य शाखा के संस्थापक वीर संजय शास्त्री द्वारा प्रारंभ से वर्तमान तक की शाखा के इतिहास संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जैन मिलन के अंतर्गत प्रथम शाखा सागर में 15 दिसंबर 1993 को स्थापित की गई थी इसके उद्देश्य और कार्यों से प्रभावित होकर आज सागर में लगभग 15 शाखाएं समाज सेवा के सभी प्रकल्पों में अपनी अहम भूमिका का निर्वाहन कर रही हैं । मुख्य शाखा के अध्यक्ष अतिवीर राजकुमार पड़ेले ने समस्त अतिथियों व सदस्यों का अभिनंदन किया। सांस्कृतिक सचिव वीर संजय सुविधा एवं कोषाध्यक्ष राजेश जैन gst द्वारा गौ संवर्धन केंद्र के समस्त स्टाफ को नाश्ता वितरित किया।

इस अवसर पर एकता समिति से चंपक भाई, महेंद्र जी, नीलेश जैन एम आर, वीर अतुल तिली, वीर सुशील पड़वार , वीर श्रेयांश lic, कमलचंद जैन, राजेन्द्र मामा, अजित ईसरवारा, वीरांगना श्रीमति प्रियंका पिड़रुवा ,वीरांगना श्रीमति नीलमणि, सुलेखा जैन एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में जैन मिलन मुख्य शाखा के सचिव वीर अभिषेक पिडरूवा ने सभी का आभार प्रकट किया।